जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिक से गैंगरेप के मामले में मुजफ्फरनगर जेल में बंद शामली के बनतीखेडा के आरोपी की बीमारी के कारण मौत हो गई। पीड़िता ने 30अक्टूबर को तहरीर देकर गांव निवासी तीन लोगों पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप का आरोप लगाया था। आरोप था कि आरोपियो ने अश्लील फोटो वायरल करने की भी धमकी दी थी।
बाबरी थाना पुलिस ने एक आरोपी शाहिद उर्फ भोलू को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को आरोपी शाहिद उर्फ भोलू को मुजफ्फर नगर जिला कारागार से बीमारी के चलते मेरठ मेडिकल मे भर्ती कराया गया। जहां देर रात शाहिद उर्फ भोलू की मौत हो गई। परिजन सूचना पर मेरठ के लिए रवाना हो गए।