अब शहर के गांधी चौक के रहने वाले असलम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई शाहिद फल व्यापारी है। 2 सितंबर को दोपहर 2:15 बजे उसका भतीजा शाहनूर(23) शामली के बड़ा बाजार से मोहल्ला सलेक विहार में बाइक पर सवार होकर जा रहा था। सिटी ग्राम के पास कुछ छात्र आपस में झगड़ा कर रहे थे।
छात्रों ने बाइक को रुकवाकर शाहनूर के साथ पहले तो गाली-गलौज की। इसके बाद लिलौन के रहने वाले शौर्य, निखिल, रवि, नैतिक सल्फा और अन्य ने लाठी डंडों, लोहे की राड और अन्य से हमला बोल दिया। मृत समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए।घायल को पहले उपचार के लिए शामली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। छात्र की हालत गंभीर बनी है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के पहुंचने से पहले छात्र फरार हो गए। छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।