शामली शहर की नगर पालिका के चेयरमैन और भाजपा के पांच सभासदों के बीच रार का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वार्ड 16 के भाजपा सभासद अनिल कुमार उपाध्याय ने अपने समेत पांच सभासदों को चेयरमैन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। आशंका जताई कि उनकी कभी भी हत्या की जा सकती है। कोतवाली में चेयरमेन अरविंद संगल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
वार्ड 16 दयानंद नगर के सभासद अनिल कुमार उपाध्याय ने कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराते हुए बताया कि उसके समेत पांच सभासद वर्तमान समय में नगप पालिका शामली के भाजपा सभासद हैं। हम सभी द्वारा नगर पालिका परिषद में हो रहे घोटालों को लेकर समय समय पर अधिकारियों को शिकायत की जाती है और कार्रवाई की मांग की जाती है।