फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: सभासद के स्वागत के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पांच लोग घायल

Sat, 13 May 2023 10:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Nikay Chunav 2023 : शामली में सभासद की जीत पर स्वागत के दौरान दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। वहीं, दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा आजाद चौक पर वार्ड छह से निर्वाचित सभासद के स्वागत के दौरान धक्का-मुक्की को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


शनिवार को हुई मतगणना में वार्ड छह से सभासद पद पर फिरदौस निर्वाचित हुई है। काजीवाड़ा आजाद चौक पर जीत की खुशी में ढोल बजाकर स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ में धक्का-मुक्की होने पर शब्बीर व मुजम्मिल पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। उस समय लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया। 

इसके कुछ समय बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले, जिसमें मुजम्मिल, उसकी बहन सौफिया, रिहाना व नाजिमा घायल हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से शब्बीर घायल हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav Result: पश्चिमी यूपी की हर सीट का अपडेट, पढ़िए कौन कहां से जीता, मेरठ में हुआ बड़ा बदलाव
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल मुजम्मिल, सौफिया व शब्बीर का सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ये कैसा जश्न: BSP प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद को जड़ा थप्पड़, फिर BJP समर्थकों ने की थप्पड़ों की बारिश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें