कांधला। एक व्यक्ति ने कस्बा निवासी एक युवती पर उसके पुत्र की अश्लील वीडियो बनाकर रुपये की मांग को लेकर ब्लैकमेल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है, पुलिस नें छानबीन शुरू कर दी है।
झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि कस्बा निवासी एक युवती ने उसके पुत्र को अपने जाल में फंसा कर उसके फोन पर वीडियो कॉलिंग करते हुए अश्लील वीडियो बना ली। उसके पुत्र की अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे पैसों की मांग कर रही थी। पैसों की मांग पूरी नहीं होने पर युवती ने उसके पुत्र को थाना आदर्श मंडी में भी पकड़वा दिया था। पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी युवती के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री कहना है की युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है, पुलिस जांच कर रही है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद