फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नोएडा एक्सपो में छाए शामली के किसान, जैव ऊर्जा पर रखे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक्सपो में तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसके अंतिम दिन शामली के किसानों ने जैव ऊर्जा और कृषि अवशेषों के उपयोग पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन

सम्मेलन में धान की पराली, मक्का और गोबर से बायोमास ऊर्जा, सीएनजी तथा जैव उर्वरक बनाने पर चर्चा हुई। किसानों से फसल अवशेष खरीदने की व्यवस्था पर भी बात की गई। संबंधित कृषि यंत्रों पर सरकार की सब्सिडी की जानकारी भी दी गई। बृहस्पतिवार को सरकार के प्रतिनिधियों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों ने जैव ऊर्जा उत्पादन पर विचार साझा किए। एक्सपो में टोयोटा, हीरो और टीवीएस के एथेनॉल आधारित फ्लेक्स फ्यूल वाहनों के मॉडल प्रदर्शित हुए। ये मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।
शामली के किसान उमेश कुमार पंवार ने एफपीओ बनाने की प्रक्रिया सरल करने का सुझाव दिया। उन्होंने एफपीओ के माध्यम से किसानों को सस्ती खाद और दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की। पंवार ने बायोमास के लिए निश्चित बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों से फसल अवशेष खरीदकर जैव ऊर्जा और जैव उर्वरक बनाने की व्यवस्था को बढ़ावा मिलना चाहिए। सम्मेलन में शामली के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और बागपत सहित कई जनपदों के किसानों ने भाग लिया। अभिजीत राठी, ऋषिपाल मलिक, अजय सरपंच और अजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें