फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में कांटे की टक्कर: पश्चिमी यूपी की सबसे हॉट सीट कैराना से नाहिद हसन जीते, बाकी दो सीटों पर जोरदार मुकाबला

Thu, 10 Mar 2022 05:15 PM IST
दीपक चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

shamli election result 2022: शामली में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। गुरुवार को हुई मतगणना के दौरान पश्चिमी यूपी की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली कैराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को पटखनी दी है। नाहिद हसन 26800 मतों से कैराना से चुनाव जीत गए हैं। 
 
विज्ञापन
शामली चुनाव 2022 परिणाम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां तीन विधानसभाओं में से शामली विधानसभा सीट पर हुई अब तक की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तेजेन्दर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि पश्चिमी यूपी की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली कैराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को पटखनी दी है। नाहिद हसन 26800 मतों से कैराना से चुनाव जीत गए हैं। 

विज्ञापन


कैराना के अलावा बाकी की दोनों सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। तेजेन्दर सिंह अपने प्रतिद्वंदी सपा के प्रसन्न चौधरी से आगे चल रहे हैं। जबकि थानाभवन विधानसभा सीट से गठबंधन के उम्मीदवार अशरफ अली भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेश राणा से आगे चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें