फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर का युवती संग डांस वीडियो वायरल, कमरा खाली कराया-स्पष्टीकरण भेजा गया

Fri, 21 Nov 2025 11:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कांधला में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का युवती संग डांस करते हुए वीडियो वायरल होने पर विभाग ने कार्रवाई की है। डॉक्टर से आवासीय कमरा खाली कराया गया और स्पष्टीकरण उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई शासन के निर्देश पर होगी।

विज्ञापन
डांस का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले में कांधला थानाक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर का युवती संग डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। यह वीडियो अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर बने आवासीय कमरे का बताया जा रहा है, जहां डॉक्टर कथित रूप से युवती के साथ अर्धनग्न अवस्था में नजर आ रहे थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: आज कैब चालक अजब सिंह से होगी जिरह, साहिल-मुस्कान के खिलाफ कसता जा रहा कानूनी शिकंजा

वीडियो सामने आते ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने संबंधित डॉक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। विभाग ने इसे अस्पताल की गरिमा के खिलाफ मानते हुए डॉक्टर से आवासीय कमरा खाली करा दिया है।

डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टर का लिखित स्पष्टीकरण उच्च अधिकारियों और शासन को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई शासन के निर्देशानुसार की जाएगी। उधर, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे डॉक्टर ने पूरे मामले में किसी भी टिप्पणी से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें