फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: अब्बू जी पेपर खत्म हो गए... हमें घुमाने लेकर जाना; पर काल बनकर आई मौत, दोनों बहनों की टूट गईं सांसें

Thu, 23 May 2024 12:24 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में नहाते समय दो बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों बहनों ने कहा था कि अब्बू जी हमारे पेपर खत्म हो गए हैं। कल हमें घुमाने लेकर जाना। लेकिन किसी को क्या पता था कि दोनों की अचानक मौत हो जाएगी।
विज्ञापन
दोनों बहनों का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के झिंझाना में कस्बे के मोहल्ला शैखामैदान में घर में नहाते समय काल के गाल में समाईं दोनों बहनों ने मंगलवार को ही अपने पिता कपड़ा कारोबारी उस्मान से वादा लिया था कि उनकी परीक्षा खत्म हो गई है, कल उन्हें किसी स्थान पर घुमाने के लिए लेकर जाना। दोनों बेटियों को किए गए वादे को याद कर कारोबारी और परिवार के अन्य सदस्य रोते रहे।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला शैखामैदान में उस्मान कुरैशी की दो पुत्री जिया व नबिया की करंट लगने से मौत हो गई। जिसमें परिजनों ने रोते बिलखते हुए बताया कि जिया व नबिया घर बात कर रही थी। अब्बू हमारे पेपर हो गए हैं। उसके बाद हम बाहर घूमने जाएंगे। शाम को दोनों नहाने की जिद कर रहीं थीं, हां करने पर नहाने चली गईं। जिससे करंट लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उस्मान बार-बार कह रहा था कि बेटियों उठो, अभी तुम्हें घुमाने के लिए लेकर चलता हूं। उस्मान की बातों को सुनकर हर अन्य लोगों की आखों में भी आंसू थे।

यह भी पढ़ें: साढ़े चार वर्ष बाद मिला इंसाफ: भजन गायक और परिवार के हत्यारे को फांसी की सजा, आरोपी के चेहरे पर नहीं दिखा गम

विज्ञापन
विज्ञापन

सबमर्सिबल से सीधे नहाने से भी बचना चाहिए
दोनों बहनें सबमर्सिबल से सीधे नहा रहीं थीं। इसी दौरान पानी की तेज धार के कारण तार टूटकर दरवाजे पर गिर गया था, जिसके कारण करंट लगने से दोनों की मौत हुई। ऊर्जा निगम के एक्सईएन विनोद कुमार ने बताया कि कई बार सबमर्सिबल के इंसुलेशन में कमी होने के कारण करंट उतर आता है। इसलिए लोगों को सीधे सबमर्सिबल से नहाने से बचना चाहिए। बच्चों को भी सीधे नहाने से रोकना चाहिए। नलकूप में भी कई बार करंट आ जाता है इसलिए नलकूप में नहाने से परहेज करना चाहिए। टब या फिर किसी अन्य प्लास्टिक की बाल्टी में पानी भरकर नहाना बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें: जघन्य हत्याकांड: शामली के इतिहास में ऐसा पहली बार... जब किसी कातिल को हुई फांसी, पढ़िए क्या बोले पीड़ित परिजन?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें