शामली जनपद के झिंझाना में नहाते समय दो बच्चियों की करंट लगने से मौत हो गई। दो बच्चियों की एक साथ मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, गांव में भी मातम पसर गया।
कपड़ा कारोबारी की दो बेटी की मौत
कस्बे के शैखामैदान में बुधवार की शाम सबमर्सिबल पर नहाते समय बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे करंट लगने से कपड़ा कारोबारी उस्मान कुरैशी की मासूम बेटी जिया और नबिया की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। हादसे के बाद हर कोई उस्मान कुरेशी के घर की ओर दौड़ता नजर आया।