चौधरी साहब को भारत रत्न, किसानों का सम्मान: सीएम योगी
उन्होंने कहा कि भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद, नक्सलवाद नियंत्रण में हैं। अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ है। हम सिर्फ यही तक सीमित नहीं हैं। हाल ही में किसानों के मसीहा को भारत रत्न दिया गया है। चौधरी साहब किसानों के मसीहा थे। उन्होंने लंबे समय तक किसानों के लिए आवाज बुलंद की थी। यह सम्मान किसानों का है।
सीएम योगी ने मंच से गिनाईं उपलब्धियां
देश के अंदर हाइवे, रेलवे का विकास हुआ है। विकसित भारत की कल्पना को साकार करना है। विकास के लिए सुरक्षा चाहिए। 2017 से पहले यहां पलायन होता था। नागरिक पलायन करता था, व्यापारी पलायन करता था अब अपराधी पलायन करता है। पहले बेटी, व्यापारी सुरक्षा की गुहार लगाते थे मगर कोई सुनवाई नहीं होती है। अब अपराधी गले में तख्ती लटकाकर जीवन की गुहार लगाते हैं।
सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पहले चरण के मतदान के लिए खुद को पहले ही तैयार करना है, दूसरों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करना है। मत प्रतिशत को 80 प्रतिशत करना होगा। इसके लिए हर किसी को जागरूक होना होगा। हर कोई मतदान करे। मोदी जी की झोली में कैराना लोकसभा सीट की डालें।
मोदी के नेतृत्व में नए भारत के दर्शन कर रहे
प्रबुद्ध लोगों का दायित्व बनता है कि लोगों को बताए कि अबकी बार मोदी सरकार। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि का सम्मान, 80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन की सौगात दी गई है।
गरीबों को पाचं लाख तक आयुष्मान बिना योजना का लाभ दिया जा रहा है। एक तरफ जातिवाद का राग अलापने वाले थे, मोदी जी के लिए देश हैं। एक नए भारत का दर्शन दुनिया कर रही है।
शामली कैराना लोकसभा सीट का भी अपना महत्व है। अब सोने पर सुहागा हो गया, बीजेपी के साथ लोकदल आ गई। मिलकर किसानों के सम्मान के लिए कार्य करेंगे। यमुना की सफाई भी होगा। पलायन पर पूरी तरह विराम लगेगा। आज शामली में व्यापार फल फूल रहा है। अब सही दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है। भारत दुनिया की शक्ति बनेगी, नए भारत के लिए सभी को जुटना होगा।