फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, युवा गुड़ व्यापरी की मौत, 12 नवंबर को इस वजह से टल गई थी शादी

Sun, 22 Nov 2026 03:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

गांव पिंडौरा जहांगीरपुर निवासी गुड़ व्यापारी शाहनवाज कैंटर में अन्य जिलों में गुड़ सप्लाई करने का काम करता थ। हरियाणा के कैथल में नींद की झपकी आने से हादसा हो गया। शाहनवाज की मौत हो गई। 
विज्ञापन
शाहनवाज की फाइल फोटो और कैंटर का हुआ बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में शनिवार देर रात गुड़ लेकर जा रहा कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में गांव पिंडौरा जहांगीरपुर निवासी गुड़ व्यापारी शाहनवाज (22) की मौके पर मौत हो गई, जबकि अमजद घायल हो गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

शाहनवाज के घर पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
पिंडौरा जहांगीरपुर निवासी साजिद ने बताया कि उसका चचेरा भाई शाहनवाज कैंटर में गुड़ बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। शनिवार रात वह शामली से गुड़ और शक्कर लेकर कैथल जा रहा था। कैथल में प्रवेश करते समय नींद की झपकी आने से कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में शाहनवाज की मौत हो गई। घायल अमजद का उपचार कराया गया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा कैथल का है। परिजनों ने वहीं शिकायत दी है।
 

विधायक अशरफ अली ने परिवार को दी सांत्वना
हादसे की जानकारी मिलने पर थानाभवन विधायक अशरफ अली पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
 

शहनाई बजने से पहले उठा जनाजा, चाचा के इंतकाल से टली थी शादी
शाहनवाज की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिवार की खुशियां पल भर में गम में बदल गई हैं। उसके पिता याकूब भी गुड़ व शक्कर बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

चचेरे भाई इसरार ने बताया कि शाहनवाज क्रेशर से गुड़ और शक्कर लेकर हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर जाता था। वह पांच भाई-बहनों में से एक था। उसकी शादी कैराना में तय हुई थी और पहले यह नवंबर माह में ही होनी थी, लेकिन 12 दिन पहले चाचा कय्यूम की बीमारी के चलते इंतकाल हो जाने के कारण शादी तीन माह आगे बढ़ा दी गई थी। परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में जुटे थे, तभी इस अनहोनी ने सब कुछ उजाड़ दिया।
हादसे के बाद मोहल्ले और आसपास के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए घर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शाहनवाज बेहद मिलनसार स्वभाव का था और सभी के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें