शामली। 110 किमी लंबाई वाला अंबाला-शामली नया हाईवे छह लेन का बनेगा। यह हाईवे सहारनपुर के 30 गांव और शामली जिले के 12 गांवों से होकर गुुजरेगा। इस हाईवे के लिए शामली जिले में 12 गांवों के किसानों की भूमि खरीदने की कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा के अंबाला, वेस्ट यूपी के सहारनपुर, शामली जिले को जोड़ते हुए छह लेन का अंबाला-शामली नया हाईवे प्रस्तावित है। 110 किमी लंबाई वाला यह हाईवे शामली मेें थानाभवन के पास दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे को जोड़ता हुआ दिल्ली-देहारादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस को जोड़ेगा।
अंबाला डिवीजन के पीआईयूूू के जनरल मैनेजर एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह ने 15 दिन पूर्व डीएम शामली को पत्र लिखकर जिले के 24 गांवों को शामिल करने की जानकारी दी थी। बाद में अंबाला डिवीजन की ओर से अंबाला-शामली नया इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे शामली जिले के 12 गांवों को शामिल किया और जिला प्रशासन को भूूमि अर्जन की कार्रवाई के लिए कहा गया है। जिले के 12 गांवों में शामली तहसील के 10 गांव, ऊन तहसील के दो गांव और सहारनपुर जिले के 30 गांवों को शामिल किया गया है।
शामली से अंबाला-चंडीगढ़ की दूरी घटेगी
शामली। छह लेन के एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण से हरियाणा और वेस्ट यूपी के व्यापारियों-उद्यमियों को सुविधा मिलेगी। वेस्ट यूपी से पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़, अमृतसर की राह आसान हो जाएगी। एक डेढ़ घंटे में शामली से अंबाला आम नागरिक पहुंच जाएंगे। वेस्ट यूपी हरियाणा और पंजाब से जुड़ जाने से उद्योग व्यापार को बढ़वा मिलेगा। फिलहाल शामली जिले के लोग शामली से करनाल होकर अंबाला होकर जाते है। जिसमें दो से ढाई घंटे लग जाते हैं।
इन गांवों की खरीदी जाएगी जमीन
- शामली तहसील के शामिल गांव गोगवान जलालपुर, अब्दुलापुर मोरमाजरा, कुतुबगढ़, जमालपुर, तितारसी, थानाभवन पट्टी, नौगांवा, पट्टी कालरा, भैसानी इस्लामपुर, औंरगाबाद गंदवेड़ा।