फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एके-47 प्रकरण : पुलिस ने जेल में बंद अनिल बंजी कराए के वारंट, डीन पर हुए हमले से जुडे़ हैं तार

Mon, 11 Apr 2022 11:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

प्रोफेसर राजबीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद में आरोपी अनिल बंजी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने कोर्ट से अनिल बंजी के वारंट कराए। 
विज्ञापन
शामली में पकड़ा गया कुख्यात बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में एके-47 राइफल और 1300 कारतूस बरामदगी के मामले में सोमवार को मेरठ जेल में बंद डीन पर जानलेवा हमले के आरोपी अनिल बंजी को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में थाना भवन पुलिस ने कोर्ट से अनिल बंजी के वारंट कराए। 

विज्ञापन


एके-47 बरामदगी के बाद पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि अनिल उर्फ पिंटू से मेरठ कृषि यूनिवर्सिटी के वेटनरी कॉलेज के डीन राजबीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी अनिल बंजी से भी संबंध हैं। एके-47 और कारतूस उसी के पास पल्लवपुरम में रखे थे। उसी के कहने पर वह एके-47 और कारतूस प्रदेश से बाहर छिपाने के मकसद से जा रहा था। 

इस प्रकरण में अनिल बंजी की संलिप्तता पाए जाने पर थानाभवन पुलिस ने कैराना स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आवेदन किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अनिल बालियान को मेरठ जेल से तलब किया गया था। जिसके बाद सोमवार को मेरठ जेल से बंदी रक्षक अनिल बालियान को लेकर कैराना स्थित कोर्ट में पहुंचे। न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी के दौरान थानाभवन पुलिस ने एके-47 बरामदगी प्रकरण में अनिल बालियान को आरोपी बनाते हुए उसके वारंट कराए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाई प्रोफाइल केस: प्रोफेसर आरती भटेले की तलाश में मध्य प्रदेश पहुंची मेरठ पुलिस, घर पर मिले पिता, हाथ नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन


संजीव जीवा की हो चुकी है भूमि कुर्क
एके-47 बरामदगी मामले के तार कुख्यात मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा से भी जुड़े थे। पुलिस के मुताबिक संजीव जीवा के गुर्गों ने ही अनिल बंजी को 11 लाख रुपये में एके-47 उपलब्ध कराई थी। जिसके बाद प्रशासन ने आदमपुर गांव में संजीव जीवा और उसके परिवार के नाम दर्ज 21 बीघा भूमि की कुर्की की थी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: अवैध कॉलोनियों को ढहा रहा योगी का बुलडोजर, बिजनौर में हुई बड़ी कार्रवाई, अब अगले निशाने पर ये इलाके

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें