फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बाबरी में किशोरी से छेड़छाड़, जमीन पर गिराकर बेल्टों से पीटा, सरेबाजार पांच-छह युवकों ने की गुंडागर्दी

Thu, 27 Nov 2025 08:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

बाबरी बाजार में 17 साल की किशोरी अपने दो भाइयों के साथ आई थी। दूसरे वर्ग के पांच-छह युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। व्यापारियों ने इस घटना के विरोध में बाजार बंद करने का एलान कर दिया। पुलिस ने दो आरोपी पकड़ लिए हैं। 
विज्ञापन
बाजार में होती खींचतान और हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबरी गांव में बृहस्पतिवार को सरेबाजार में पांच छह युवकों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को जमीन पर नीचे गिराकर बेल्टों से पीटा। इस घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई और विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों ने दूसरे वर्ग के आरोपी युवकों की गिरफ्तारी होने तक बाजार नहीं खोलने की चेतावनी दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बाबरी में क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपने दो भाइयों के साथ बाबरी बाजार में सामान खरीदने के लिए आई थी। आरोप है कि उसी समय उनके पीछे दूसरे वर्ग के पांच छह युवकों ने किशोरी पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। 
 

किशोरी व उसके भाइयों ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ अभद्रता की। आरोपियों ने किशोरी को जमीन पर गिरा दिया और बेल्टों से पिटाई करनी शुरू कर दी। आसपास भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से भाग गए। 

इस घटना को लेकर व्यापारियों में रोष फैल गया। उन्होंने बाजार बंद कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक बाजार बंद रखा जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
 
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की। इस दौरान करीब एक घंटे तक बाजार में हंगामे व गहमागहमी का माहौल बना रहा। सीओ थानाभवन जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो आरोपी बिलाल व उस्मान निवासी बाबरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला दो वर्गों से जुड़ा हुआ है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें