आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की बड़ी गाड़ी कर्मियों के मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गए। आग के विकराल रूप को देखकर कैराना से भी दमकल की गाड़ी बुलाई गई। दोनों गाड़ियों ने पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे आग पर काबू पाया।
सीएफओ जेके श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने की जैसे ही सूचना मिली तुरंत दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। आग से पुलिस लाइन में खड़ी पुरानी जर्जर करीब 14 गाड़ी जली है।
आग लगने का कारण यह बताया गया है कि जहां पर गाड़ी खड़ी है, उससे कुछ दूरी पर कूड़ा जलाया जा रहा था। तेज हवा चलने के कारण गाड़ियों तक आग पहुंच गई। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली के माल मुकदमाती पुरानी गाड़ियां खड़ी थी, जो आग लगने से जल गई।