फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां से मिलने आए व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात से फैली सनसनी, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

Thu, 03 Aug 2023 06:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : गांव में अपनी मां से मिलने आए व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में झिंझाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया गया कि मृतक व्यक्ति अपनी मां से मिलने गांव आया था, इसी दौरान गांव के ही युवक ने वारदात को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन


वहीं, हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ कैराना मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। व्यक्ति की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया।

Trending Videos

बताया गया कि गुरुवार की दोपहर को थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में राममेहर उर्फ कल्लू (40) पुत्र सतपाल अपनी मां से मिलने खेकड़ा बागपत से पहुंचा था। तभी गांव के ही आशीष ने राममेहर पर हमला कर दिया। जिसके बाद वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

यह भी पढ़ें: बसेगा न्यू मेरठ सिटी: रैपिड और हाईवे से सुगम होगा दिल्ली-नोएडा और गुड़गांव आना-जाना
विज्ञापन

वहीं, आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राममेहर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने राममेहर को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक एवं सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें: मर्सिडीज कार ने ली वैज्ञानिक की जान, आप मत करना कभी ऐसी गलती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें