फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल

Mon, 14 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिले भर में गुरुनानक देव     महाराज का जन्मोत्सव प्रकाशोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक   कमेटी की ओर शबद कीर्तन, गुरुवाणी पाठ से संगतों को निहाल किया। पंजाब से आए   ज्ञानी काला सिंह ने गुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


शहर के गुरुद्वारे को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। गुरुद्वारे में शबद कीर्तन और गुरूवाणी का पाठ किया गया। गुरूमत संगीत एकेडमी करनाल की ओर से मनोहर कीर्तन प्रस्तुत करके साध संगतो को निहाल किया गया।

पंजाब के तरनातरन से आए ज्ञानी काला सिंह ने कहा कि गुरू महाराज ने समाज में भाईचारे बनाए रखने की जरूरत समझकर बराबरी का दर्जा देकर विशाल भंडारे की प्रथा चलाई। समाज के लिए सरोवर कुएं आदि खुदवाए। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


मौके पर अरविंद साहनी, गुरूनाम सिंह, काशमीर सिंह, सरदार दिलबाग सिंह, सरदार जीत सिंह, सरदार अर्जुन सिंह , सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह, सूरत सिंह, सरदार प्रमेंद्र सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, जगजीत सिंह, गुरूनाम सिंह बेदी, मंजीत सिंह, डॉ. हरदीप सिह, संतोख सिंह, राजदीप सिंह, सुरजीत सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें