फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाल-ए-आयुर्वेदिक चिकित्सा: यूपी के इस जिले में चार चिकित्सकों के भरोसे सात डिस्पेंसरी

Wed, 28 Oct 2020 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
बाबरी आयुर्वेदिक डिस्पेसरी में दवाई देता वार्ड ब्वाय। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कोरोना काल में लोगों का झुकाव आयुर्वेद की ओर बढ़ा है, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ सकीं। उत्तर  प्रदेश के शामली जनपद में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी की तैनाती नहीं होने के कारण मुजफ्फरनगर से ही जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सकों और फार्मासिस्ट की कमी के कारण मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


सात डिस्पेंसरी पर चार चिकित्सकों की तैनाती है। फार्मासिस्ट के सभी पद खाली हैं। इस वजह से मुजफ्फरनगर में तैनात दो फार्मासिस्ट संबद्ध किए गए हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण वार्ड ब्वाय ही मरीजों का उपचार कर दवा देते हैं। पेश है अमर उजाला टीम की जिले की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पर लाइव रिपोर्ट:-

भैंसवाल की डिस्पेंसरी सिलावर में हुई शिफ्ट
समय दोपहर एक बजे :
सिलावर आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में डॉ. सुरेंद्र कुमार मरीजों का उपचार करते हुए मिले। उन्होंने बताया कि डिस्पेंसरी पर 21 नए और 19 पुराने मरीज आए हैं। सभी की जांच कर दवा दी गई। यह डिस्पेंसरी भैंसवाल गांव के नाम से है। भैंसवाल में भवन जर्जर होने के कारण एक साल पहले यह सिलावर पीएचसी पर शिफ्ट की गई है।
विज्ञापन

आसपास के गांवों के मरीज यहां दवा लेने आते हैं। उन्होंने बताया कि डिस्पेंसरी में आयुर्वेद की पर्याप्त दवा है। सिलावर के अलावा उन पर रसूलपुर गुजरान की डिस्पेंसरी का चार्ज है। सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार सिलावर में और बाकी बचे तीन दिन रसूलपुर गुजरान की डिस्पेंसरी में रहते हैं।

बाबरी में वार्ड ब्वाय करता मिला मरीजों का उपचार
दोपहर 1.20 बजे :
बाबरी में पीएचसी के कक्ष में चल रही आयुर्वेद डिस्पेंसरी में वार्ड ब्वाय सुभाषचंद मरीजों को दवा देते मिला। डिस्पेंसरी के इंचार्ज डॉ. विनय कुमार के बारे में बताया कि मंगलवार को वह केरटू की डिस्पेंसरी पर जाते हैं। उनके बाद वार्ड ब्वाय ही दवा देते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय तक वह सात मरीजों को दवा दे चुके हैं। डिस्पेंसरी पर नियुक्त फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं मिले।

केरटू डिस्पेंसरी पर पहुंचे आठ मरीज
दोपहर डेढ़ बजे : केरटू गांव में स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में वार्ड आया राजेश देवी मरीजों की जांच के बाद दवा दे रही थीं। उन्होंने बताया कि अभी तक आठ मरीज आए हैं, जिन्हें दवा दी गई है। उन्होंने बताया कि डिस्पेंसरी पर दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं।
विज्ञापन

आयुर्वेद का कोई बड़ा अस्पताल नहीं
जनपद में सात डिस्पेंसरी के अलावा आयुर्वेद का कोई बड़ा अस्पताल नहीं है। इससे आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार कराने की इच्छा रखने वाले मरीजों को उपचार नहीं मिल पाता।

जिले में यहां चल रही डिस्पेंसरी
- सिलावर
- बाबरी
- बावरिया कालोनी
- झिंझाना
- केरटू
- भभीसा
- रसूलपुर गुजरान

जनपद शामली में सात डिस्पेंसरी हैं, जबकि चिकित्सकों की संख्या चार और दो फार्मासिस्ट मुजफ्फरनगर से भेजे गए हैं। रोस्टर के अनुसार सभी डिस्पेंसरी पर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी डिस्पेंसरी पर पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। - डा. इशमपाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, शामली/मुजफ्फरनगर।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें