फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सात डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित

Mon, 27 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शामली में गन्ना परिषद कार्यालय में डायरेक्टर पद के लिए नामांकन करते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में गन्ना विकास परिषद के सात डायरेक्टर पद के लिए जिला पंचायत के पूर्व सदस्य समेत सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सात पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से सभी के निर्विरोध चुन लिया गया है।  
विज्ञापन


सोमवार को गन्ना विकास परिषद कार्यालय में परिषद के सात डायरेक्टर पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान सामान्य वर्ग से भिक्कामाजरा निवासी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य वीर सिंह मलिक, रविंद्र उर्फ लवली गोहरपुर, श्याम सिंह ऊंचा गांव, कैराना के पूर्व प्रमुख रहे वाजिद अली, कांधला की पूर्व प्रमुख कमलेश मलिक, अन्य पिछड़ा वर्ग से सोमपाल सिंह खंदरावली, अनुसूचित जाति से जयपाल सिंह ऐरटी ने नामांकन पत्र खरीदे। दोपहर एक बजे से लेकर दो बजे तक चुनाव अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

सभी नामांकन पत्रों को जांच में वैध पाया गया। सभी सात पदों पर एक- एक नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद सभी को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। 
चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी डायरेक्टर परिषद के चेयरमैन को चुनेंगे। सातों डायरेक्टर आपस में सुलह समझौते के आधार पर निर्विरोध चेयरमैन को चुन सकते हैं। एक से अधिक प्रत्याशी होने पर दस जुलाई से लेकर बीस जुलाई तक गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें