ऊन तहसील दिवस में एसडीएम को शिकायत करते ऊन नगर पंचायत के सभासद । संवाद
- फोटो : mathura
शामली/कैराना/ऊन। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तीनों तहसीलों कैराना, शामली और ऊन में किया गया। इस अवसर पर फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। तीनों तहसीलों में 90 शिकायतें आईं। इनमेें से सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कैराना तहसील : मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 18 शिकायतें पहुंची। मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज सहित समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। शामली तहसील : शामली में ए डीएम सतेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 40 शिकायती पत्र रखे गए, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम शामली अर्चना शर्मा सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
ऊन तहसील : एसडीएम संदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील ऊन के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।