फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों की सेवा और सम्मान ही असली सेवा भक्ति: नीना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के वीवी पीजी कॉलेज में पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर की शुरुआत हुई। शिविर का उद्घाटन करते हुए कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर डॉक्टर नीना छोकरा ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ऑर सम्मान ही असली सेवा भक्ति है।
विज्ञापन

डॉक्टर भूपेंद्र कुमार ने रोवर्स रेंजर्स को अनुशासन का महत्व समझाया तथा कुणाल सिंह ने रोवर्स रेंजर को समाजसेवा का संदेश दिया।जिला संगठन आयुक्त गाइड शामली रेंजर्स प्रशिक्षक गीता रानी ने रोवर्स रेंजर्स को झंडा बांधना सिखाया। शिविर के प्रथम दिन रोवर्स रेंजर्स का इतिहास नियम और सिद्धांत बताया गया। उन्होंने बताया कि रोवर्स रेंजर्स एक समाज सेवी और गैर राजनीतिक संस्था है, जिसका उद्देश्य युवाओं का रोवर्स रेंजर्स को सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। प्रशिक्षण सत्र में सिखाया गया कि यूनिफॉर्म को सही तरीके से कैसे पहनना है और स्कार्फ में लगी गांठ का महत्व बताया कि यह प्रतिदिन सेवा करने की याद दिलाता है। रोवर्स रेंजर्स को प्रवेश का शिविर करने के बाद हमेशा नियम प्रतिज्ञा का पालन करना चाहिए। रोवर्स प्रभारी निर्भय कुमार ने रोवर्स रेंजर्स को जीवन में अनुशासन का महत्व बताया। रेंजर प्रभारी डॉक्टर अनुप्रिया ने सभी रोवर्स रेंजर्स को शिविर का एकेडमिक महत्व बताते हुए बताया कि किस तरह से एक के बाद दूसरा शिविर करके राष्ट्रपति अवार्ड तक के लिए जा सकते हैं। शिविर दौरान डॉक्टर बबली रानी, गिरीश नारायण यादव रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें