फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्वगणना ले रही बुजुर्गों की याददाश्त का इम्तिहान

Mon, 30 Nov 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
मोहल्ला रेलपार में बुजुर्ग की स्व गणना कराते परिवार के सदस्य। संवाद - फोटो : srinagar news
विज्ञापन
शामली। जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया में परिवारों से मांगी जा रही पुरानी जानकारियां बुजुर्गों के लिए परेशानी बन रही हैं। कई बुजुर्गों को अपनी जन्मतिथि तक याद नहीं है। वहीं, माता-पिता की जन्मतिथि और परिवार से जुड़े पुराने विवरण बताने में भी मुश्किल हो रही है। परिवार के युवा सदस्यों को पुराने दस्तावेज खंगालने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


स्वगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हुई है जो 30 नवंबर तक चलेगी। इसमें परिवार के मुखिया को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मकान और परिवार से संबंधित जानकारियां दर्ज करनी हैं। पुरानी जानकारियां जुटाने में कई परिवारों को परेशानी हो रही है।

थानाभवन निवासी रामबीर ने बताया कि अपनी जन्मतिथि तक याद नहीं है अब माता-पिता से जुड़ी पुरानी जानकारी और उनकी जन्मतिथि कहां से लांऊ। सोहनवीर ने बताया कि परिवार के पुराने विवरण जुटाने के लिए दूसरे सदस्यों से भी पूछना पड़ रहा है। काजीवाड़ा के रमेश के अनुसार कई दशक पुरानी जानकारियां याद रखना आसान नहीं है। ऐसे में पुराने कागजात की मदद लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पुराने रिकॉर्ड नहीं होने से बढ़ रही मुश्किल
ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवारों के पास पुराने दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। कुछ परिवारों में बुजुर्ग ही पुरानी पीढ़ियों से जुड़ी जानकारियों का स्रोत हैं, लेकिन उन्हें भी कई बातें याद नहीं।
पोर्टल की तकनीकी दिक्कतें भी बनी परेशानी
झिंझाना और चौसाना क्षेत्र में स्वगणना पोर्टल धीमा चलने और ओटीपी नहीं आने की शिकायतें भी सामने आई थीं। इससे लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हुई।
डीएम प्रवीण वर्मा ने बताया कि स्वगणना में परिवारों को सही और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर जानकारी दर्ज करनी चाहिए। किसी जानकारी को लेकर असमंजस होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। लोगों को निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें