फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्टेट की ट्रेडिशनल कुश्ती के लिए खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के टंकी रोड स्थित पिंटू व्यायामशाला (अखाड़ा) के कुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को यूपी स्टेट के लिए ट्रेडिशनल कुश्ती (मिट्टी) टीम में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल हुआ। ट्रायल में पहला स्थान पाने वाले खिलाड़ी स्टेट में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया फ्री स्टाइल पुरुष 57 किलोग्राम में गौरव राठी, 65 किलोग्राम में गौरव मलिक, 86 किलोग्राम में कपिल कुमार, 97 किलोग्राम में प्रशांत मलिक, 125 किलोग्राम में असमीर का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी तीन से पांच दिसंबर तक स्वर्गीय बाबू इंद्र बहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय अमानीगंज मिल्कीपुर थाना खंडासा अयोध्या मेें प्रतिभाग करेंगे। फ्री स्टाइल महिला में 53 किलोग्राम में प्रीति मलिक का चयन हुआ। ट्रायल कराने में कोच प्रदीप कुमार, कोच गौरव मलिक, चिंकू, गौरव राठी, प्रिंस, मोंटी मलिक, रवि, पारस आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें