करवा चौथ का व्रत रखकर पूजा अर्चना करती सीमा बालियान। स्रोत वीडियोग्रेब
शामली। गांव बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की पत्नी सीमा बालियान ने पति को इन्साफ दिलाने की कामना को लेकर बृहस्पतिवार को करवा चौथ का व्रत रखा और पूजा अर्चना की।
सीमा बालियान ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट वायरल कर कहा कि वह इस बार वे करवा चौथ का व्रत अपने पति को इन्साफ दिलाने की कामना के साथ रखेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परिवार को न्याय दिलाने की भी गुहार भी लगाई थी।
सीमा बालियान ने बताया कि उन्होंने अपने पति अंकित बालियान को इन्साफ दिलाने की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखा है।
उन्होंने अपना व अपने परिवार का दर्द बयान करते हुए कहा कि एक पत्नी ने अपना जीवन साथी और परिवार ने अपना बेटा खोया है, जिसकी भरपाई भविष्य में भी कभी नहीं हो सकेगी। अब वह केवल न्याय मांग रही हैं।