फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के लिए इंसाफ मांगा

Tue, 16 May 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
justice - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। किवाना स्थित आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधन के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन मनमानी फीस वसूल रहा है तथा निजी पाठ्यक्रम खरीदने के दबाव बनाया जाता है तथा विरोध करने पर अभद्रता की जाती है। उनकी मांग है कि कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। 
विज्ञापन


सोमवार को कांधला क्षेत्र के गांव हुरमजपुर गांव के कुछ लोग इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव किवाना स्थित आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं से मनमानी फीस वसूली जा रही है तथा रसीद कम धनराशि की दी    जाती है।

इसके साथ ही निजी पाठ्यक्रम की किताबें खरीदने का दबाव छात्राओं तथा अभिभावकों पर बनाया जाता है। इसके चलते तीन दिन से गांव हुरमजपुर की छात्राओं ने कॉलेज जाना बंद कर दिया तथा कई छात्राएं पूर्व में पढ़ाई छोड़कर खेती के कार्य में लग गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी से मांग      की है कि मामले में जांच कराई जाए तथा फीस वसूली का मानक निर्धारित कराया जाए तथा अवैध फीस वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। इस दौरान पूर्व प्रधान विनोद, राजीव, अरविंद, प्रवीण, रिजवान, राजेंद्र,  पंकज, हरपाल, संजीव और जयभगवान आदि    प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

गौरतलब है कि गांव हुरमजपुर में इस प्रकरण को लेकर रविवार     शाम पंचायत हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया था कि प्रकरण में जिलाधिकारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

उधर, सोमवार को जब लोगों ने अपनी बेटियो को कॉलेज भेजने से मना    कर दिया,  कुछ लोगों ने बच्चों को बस में बैठा दिया। इस बात को   लेकर अन्य अभिभावकों ने विरोध किया, तो नोकझोंक भी हो गई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत किया और फिर कॉलेज की बस को गांव से वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें