फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव के कार्यालय का चोरों ने ताला तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कांधला। कस्बे के टीचर कालोनी में स्थित ग्राम पंचायत सचिव के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के टीचर कालोनी में ग्राम पंचायत सचिव तपेश गिरी का कार्यालय है। कार्यालय में कई गांवों के ग्राम पंचायत सचिव बैठते हैं। शनिवार को तपेश गिरी अपने कार्यालय का ताला लगाकर अपने गांव गए थे। रविवार को मोहल्ले के लोगों ने ग्राम पंचायत सचिव को कार्यालय का ताला टूटा होने की जानकारी दी। कार्यालय के ताला टूटने की सूचना पर ग्राम पंचायत सचिव पहुंचे। पीड़ित के अनुसार चोर 28 हजार रुपये और जरूरी कागजात चोरी कर गए। इसके साथ ही गांव जसाला, लिसाढ़, डुंडूखे़डा, इस्सोपुरटील, असदपुर जिड़ाना, चढ़ाव, लोहरीपुर, ब्रह्मखेड़ा सहित कई गांवों के सरकारी दस्तावेज भी चोरी कर ले गए। पीड़ित ग्राम पंचायत सचिव ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें