फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन होती रही बूंदाबांदी, दिन का पारा लुढ़का

विज्ञापन
शामली बरसात में छाता लगा कर स्कूल जाते बच्चे - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पूरे दिन होती रही बूंदाबांदी, दिन का पारा लुढ़का
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी विक्षोभ आने से पूरे दिन बादल छाए रहे और रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। दिन का पारा चार डिग्री सेल्सियस और लुढ़क जाने से जनजीवन प्रभावित हो गया। बूंदाबांदी होने के बाद 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चली। दिन का तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे बाद बदले मिजाज के कारण सोमवार को दिन निकलने के बाद घने बादल छा गए। सुबह करीब 8.30 बजे बूंदाबांदी होनी शुरू हो गई। ढाई घंटे तक चली बूंदाबांदी के दौरान बच्चे अपने स्कूल गए। सुबह करीब 11 बजे बूंदाबांदी एक घंटे के लिए रुकी रही। दोपहर फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। पूरे दिन रुक- रुक कर बूंदाबांदी होती रही। पूरे दिन बाजारों में रौनक गायब हो गई। बूंदाबांदी के दौरान दिन के तापमान में चार डिग्री पारा लुढ़क गया। दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री तापमान और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि पूरे दिन में पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने से मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री पारा लुढ़कने की संभावना है। लखनऊ ग्रामीण अंचलीय के मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों में बारिश और बर्फ बारी होने से हालात बदले हैं। अगले दो दिन तक बूंदाबांदी चलने सर्दी और बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

मौसम का घटता बढ़ता तापमान
-30 दिसंबर--- 11-- 02 डिग्री सेल्सियस-------
-31 दिसंबर-- 13- 04 डिग्री सेल्सियस---
-01 जनवरी----17- 06 डिग्री सेल्सियस---
-0 2 जनवरी---- 18- 08 डिग्री सेल्सियय-
-03 जनवरी-- 19-- 07 डिग्री सेल्सियस--
04 जनवरी- 18- 07 डिग्री सेल्सियस-
05 जनवरी- 18- 11 डिग्री सेल्सियस--
6 जनवरी- 14 - 11 डिग्री सेल्सियस---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें