फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज, गर्मी से मिली राहत

Sun, 16 Jun 2019 11:58 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। रविवार सुबह बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। पिछले 24 घटे में दिन में पांच और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। रविवार को दिन का तापमान 39 डिग्री और रात के तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से पारा बढ़कर शनिवार को 44 डिग्री तक पहुंच गया था। पूूूरे दिन की उमस भरी गर्मी के बाद मध्य रात्रि मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। तेज हवाओं के साथ बादल छाए गए। रविवार को दिन निकलते ही आकाश में बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद हल्की धूप निकली। 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होने के बाद सोमवार को तापमान में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी हो सकती है। अगले सप्ताह मिश्रित मौसम रहने से गर्मी से राहत मिलेगी। अगले चार दिन तक  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होगी। दिन और रात के  तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार से लेकर बुधवार तक तापमान घटता बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें