शामली। अंबहेटा रिदान के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान महरोज राणा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में पहुंचकर पूर्ति निरीक्षक को घेर लिया। ग्रामीणों ने डीएम के नाम ज्ञापन में अवगत कराया कि गांव में राशन विक्रेता द्वारा ग्रामीणों को राशन वितरण में गड़बड़ी बरती जारही है।
विज्ञापन
राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर राशन डीलर की दुकान निरस्त कर दी थी। ग्रामीणों ने राशन डीलर द्वारा फर्जी दस्तावेज से राशन कार्ड बनाने का आरोप लगाकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।