शामली। धीमानपुरा रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर फायर बिग्रेड पहुंची और आग पर काबू पाया।
धीमानपुरा रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। यहां पर बराबर में ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा है। सुबह करीब दस बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से एटीएम के केबिन में आग लग गई। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। बैंक कर्मियों ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक केबिन में लगी एसी, बैटरा और इंवर्टर जल गए। मशीन बच गई। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।