फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने पर अनुसूचित समाज के लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव इस्लामपुर घसौली में असामाजिक तत्वों ने रात को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर अनुसूचित समाज के लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा मामला शांत कराया और गांव में आठ लोगों की कमेटी गठित कर जल्द ही दूसरी नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव इस्लामपुर घसौली में खंडित प्रतिमा की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह अनुसूचित समाज के लोगों को मिली। समाज के लोगों ने हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम प्रधान उमर नवाज सहित आठ लोगों की एक कमेटी गठित कराई और जल्द ही बाबा साहब की नई प्रतिमा लगवाए जाने का आश्वासन दिया। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें