थानाभवन। होली मदर एकेडमी में जल संरक्षण एवं पेड़ बचाओ कार्यक्रम पर रैली का आयोजन किया गया। छात्रों ने गली-गली घूमकर लोगों से बरसात के पानी का संरक्षण करने और पेड़ों को बचाने का आह्वान किया।
शनिवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा और स्कूल के प्रबंधक संगीत गोयल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रैली में छात्रों ने जल संरक्षण व पेड़ बचाओ को हाथों से स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रतिभाग किया। रैली कस्बे के चौक बाजार से लेकर घंटाघर, मैन बाजार, मेला ग्राउंड होते हुए वापस स्कूल में आकर संपन्न हुई। रैली के उपरांत स्कूल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री सुरेश राणा को पौधा भेंट कर पेड़ बचाओ की मुहिम को आगे बढ़ाया। इसके बाद नगर पंचायत में छात्रों ने प्रबंधक संगीत गोयल, चेयरमैन के पति इंतजार अजीज, सभासद नीरज गोयल के साथ मिलकर पौधरोपण किया। मौके पर प्रधानाचार्य उमेश शर्मा, सुधीर कुमार, शिखा, अंजू, मोहिनी, हिमानी, दीक्षा, लवी, रोजी, अनुराधा, नीलम, नीशू, प्रिया, निकिता, सविता, निशा, रिया, सोनिया आदि भी उपस्थित रहे। उधर, अग्रवाल युवा समागम की ओर से पंचतीर्थी मंदिर व शनिधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष हिमांशु बिंदल, कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, महामंत्री रोहित गुप्ता, प्रबंधक शिवम गोयल, मोहित तायल के साथ अनमोल गर्ग, सचिन गोयल, अनुज संगल, पुनीत अग्रवाल, रोहित कुमार आदि रहे।