फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिकों पर अपहरण का आरोप, डीआईजी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। दो तांत्रिकों पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित युवक ने डीआईजी को शिकायतीपत्र भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। कुछ समय पहले काम करने के लिए हरिद्वार गया था। घटना 29 जुलाई की है। गांव के ही दो लोग तांत्रिक का काम करते है। साथ ही उनका घर पर आना जाना भी था। आरोप लगाया कि दोनों युवक उसकी बेटी को घर से ले गए। दूसरी बेटी ने फोन कर उसे घटना की जानकारी दी। आरोप लगाया कि बेटी को वापस दिलाने की मांग की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने डीआईजी सहारनपुर को शिकायती पत्र भेजते हुए मुकदमा दर्ज कर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी यह मामला संज्ञान में नहीं है। जांच करने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें