फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भवनों के लिए नहर पटरी पर इंजीनियरों ने की नापतौल

Fri, 14 Oct 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
नापतौल करते इंजीनियर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कैराना रोड करमू खेड़ी पुल से लेकर जिला मुख्यालय भैंसवाल तक जाने वाली पूर्वी यमुना नहर की पटरी के निर्माण के लिए भैंसवाल नहर खंड के डाक बंगले में प्लांट लगा दिया गया है। इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पैमाइश करनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पूर्वी यमुना नहर के किनारे कलक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए कार्यालय, जिला स्तरीय आवास कॉलोनी, बिजलीघर, स्टेडियम, जिला अस्पताल, पुलिस
लाइन और एसपी कार्यालय प्रस्तावित है। जिनका निर्माण कार्य चल रहा है।

मुख्यालय जाने के लिए पूर्वी यमुना नहर खंड की  दस किमी पटरियों को पक्का करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने तीन माह पूर्व 44 करोड़ रुपये स्वीकृत कर प्रथम किश्त के रूप में 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए थे।  
पूर्वी निर्माण खंड ने मुजफ्फरनगर जिले की एक  प्राइवेट कंपनी को पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी थी।

निर्माण एजेंसी ने 15 दिन पूर्व कैराना पुल से लेकर भैंसवाल गांव के नहर की पटरी पर जेसीबी चलाकर सफाई कार्य किया था। निर्माण एजेंसी के इंजीनियर रणवीर सिंह ने बताया कि सबसे पहले भैंसवाल गांव के यमुना नहर पुल से लेकर बधेव मालैंडी     नहर पुल तक दोनों ओर नहर की पटरी को चार मीटर मिट्टी डालकर चौड़ा किया जाएगा। उसके बाद पटरी पर 3.75 मीटर पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पूरा प्रोजेक्ट एक साल    में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें