फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री से रेत खनन की शिकायत

Thu, 15 Jun 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
complaint - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में राज्य मंत्री सुरेश राणा ने संगठन और बूथ कमेटियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर समस्याओं का निराकरण कराने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने यमुना नदी से हो रहे अवैध रेत खनन का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन


बुधवार को थानाभवन में राणा फार्म हाउस पर गन्ना विकास, चीनी मिल एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

उन्होंने कहा पिछली सरकार में हुई गुंडागर्दी, अवैध खनन तथा सरकारी योजनाओं का पात्र लोगों तक लाभ नहीं पहुंचने के कारण ही जनता ने प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई। अब कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हर क्षेत्र में जागरूक होकर जनता के मददगार बनें। उन्होंने बूथ कमेटियों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक बूथ पर 21 सक्रिय सदस्यों बनाने का आह्वान किया। युवा मोर्चे की समीक्षा करते हुए एक हजार नए युवाओं को जोड़ने की बात कही। 
विज्ञापन


बैठक में कार्यकर्ताओं ने यमुना नदी से अवैध रूप से रेत का खनन का मामला उठाया, तो राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा किसी भी कीमत पर यमुना नदी से अवैध रेत खनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सड़क, विद्युत, पेयजल, अवैध खनन आदि पर स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों व नगरीय क्षेत्रों से पांच-पांच सदस्यों की टीम बनाई गई। जो जनता के बीच रहकर जन समस्याओं का निपटारा कराएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें