फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना के योगदान और बलिदान को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वायुसेना 89वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एयर वेटरन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से वृंदा वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वायु सेना के देश के प्रति योगदान और बलिदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने वायु सेना के देश के प्रति योगदान में विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि कर्नल नरेंद्र सिंह, किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने भी वायु सेना के योगदान को रेखांकित किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि जिस तरह देश सेवा में योगदान दिया है। इसी तरह समाज की प्रगति में भी बढ़ चढ़कर योगदान देंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल सिंह व महासचिव रविंद्र मलिक ने अतिथियों और संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संचालन विजेंद्र मलिक व चतुर्वेदी मलिक ने किया। मौके पर राजकुमार, विपिन पूनिया, राजीव तोमर, कृष्णपाल, जियालाल, विवेक पंवार, ललित शर्मा, संजीव, प्रवीण, लोकेंद्र दत्त शर्मा, विरेंद्र मलिक, रविंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें