फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबके राम: घर-घर जाकर अक्षत वितरण कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम कर रहे सलमान और मुकीम

Sun, 14 Jan 2024 05:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

अयोध्या में रामलला के शुभारंभ को लेकर जिले के लोगों में भी खुशी का माहौल है। हिंदू संगठनों के लोग जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर जाकर अक्षत पुष्प वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
शामली के वार्ड छह में अक्षत पुष्प वितरित करते सलमान और हिंदू संगठनों के लोग। संवाद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला के शुभारंभ को लेकर जिले के लोगों में भी खुशी का माहौल है। हिंदू संगठनों के लोग जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर जाकर अक्षत पुष्प वितरित कर रहे हैं। वहीं आयोजन को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग भी पीछे नहीं है। मुस्लिम समुदाय के लोग भी हिंदू संगठनों के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शामली, बाबरी, कांधला समेत जिलेभर में अक्षत पुष्प वितरण कर रहे हैं।

विज्ञापन


झिंझाना निवासी खुर्शीद आलम जिले के अन्य लोगों के साथ कुरुक्षेत्र से 16 जनवरी से जल यात्रा शुरू कर आपसी प्यार और सौहार्द की मिसाल कायम करेंगे। रामलला के शुभारंभ को लेकर उत्साहित मुस्लिम समुदाय के लोगों से संवाददाता ने बात की। पेश है उनसे की गई बातचीत के अंश...
 

सबके राम- शामली के वार्ड छह में अक्षत पुष्प वितरित करते सलमान और हिंदू संगठनों के लोग। संवाद

 

विज्ञापन

300 घरों में बांटे अक्षत कलश, दीपावली मनाने की अपील
शामली के वार्ड छह के रहने वाले सलमान अहमद ने बताया कि उनकी भाभी फिरदौस वार्ड की सभासद है। 22 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। हर किसी के लिए खुशी का माहौल है। उन्होंने भाजपा के विपिन कौशिक के साथ अब तक जिले के 300 लोगों को अक्षत कलश वितरित किए हैं। यही नहीं, मुस्लिम लोगों से भी अपील की गई है कि 22 को दीपावली पर्व के रूप में मनाए।

100 घरों में खुद बांटे अक्षत, हिंदू भी अक्षत लेने पहुंच रहे
बाबरी के हिंदवाड़ा गांव निवासी मुकीम ने भी अक्षत कलश बांटने के लिए मुहिम चलाई हुई है। बताया कि अब तक वह गांव और आसपास क्षेत्र में 100 लोगों को कलश बांट चुके हें। लोगों से अपील की जा रही है कि मिलकर 22 जनवरी को सेलीब्रेट करें। घर पर भी मुकीम ने अक्षत कलश रखे हुए हैँ। हर कोई मुकीम की इस पहल की सराहना कर रहा है। कहा कि यदि उसे मौका मिला तो वह अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में भी भाग लेने के लिए जाएगा।
विज्ञापन

16 को शुरू करेंगे जल यात्रा, खुर्शीद करेंगे भागीदारी
झिंझाना निवासी खुर्शीद आलम हरियाणा में हज कमेटी के पूर्व कॉअर्डिनेटर हैं। खुर्शीद आलम ने कहा कि रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को दोनों संप्रदाय के लोगों को मिलकर मनाना चाहिए। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र से 16 जनवरी को शामली और हरियाणा जिले के लोगों के साथ गीता ज्ञान संस्थानम के तत्वावधान में ब्रह्म सरोवर से जल लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

वे शामली बाईपास से होते हुए मुजफ्फरनगर, गजरौला, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, लखनऊ से होते हुए अयोध्या पहुंचेंगे। राम लला पर महामंडलेश्वर गीता, स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में जलाभिषेक करेंगे, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उनके साथ तेजेंद्र सिंह, मनमोन खान, अमित शर्मा, सुभाष तेहरान, जितेंद्र, कर्मवार लाठर रहेंगे।

सौहार्द की मिसाल कायम कर रहे मुस्लिम समुदाय के लोग
विहिप के जिला मंत्री हिमांशु शर्मा ने बताया कि अक्षत कलश यात्रा और वितरण में जिले के मुस्लिम समुदाय के लोग भी बढ़ चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती। 22 को जिलेभर में मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। दीपावली मनाई जाएगी। हर किसी को मिलकर इस त्योहार को मनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें