फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पधन के उप चुनाव में साजिदा विजयी,

विज्ञापन
चौसाना के गांव नाईनगला नवीन में नवनियुक्त प्रधान शंजिदा को प्रमाण पत्र देते अधिकारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
साजिदा के सिर बंधा प्रधानी का ताज
विज्ञापन

ऊन/झिंझाना। नाईनंगला गांव में हुए प्रधान पद के उपचुनाव में साजिदा के सिर पर प्रधानी का ताज बंधा है। उन्होंने कांटे के मुकाबला में अपनी निकटतम प्रत्याशी हुरी को 16 मतों से मात दी है। तीसरे स्थान पर रही शबाना को केवल 20 मत प्राप्त हुए।
ऊन खंड विकास कार्यालय परिसर में हुई मतगणना को लेकर सुबह से ही प्रत्याशी समर्थक जमा हो चुके थे। विवाद की आशंका देख भारी पुलिस बल वहां तैनात किया गया था। कड़ी सुरक्षा में मतों की गिनती की गई। चार प्रत्याशियों में से साजिदा ने अपने निकटतम प्रत्याशी हुरी को16 मतों से हरा दिया। चुनाव अधिकारी के अनुसार साजिदा को 558 मत व हुरी को 542 मत मिले है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर शबाना को मात्र 20 मत मिले हैं। विदित हो की गांव नाई नंगला नवीन में महिला प्रधान जाहिदा का बीमारी के चलते अगस्त 2018 में निधन होने पर शनिवार को ग्राम प्रधान के लिए उप चुनाव किया गया था। मतदान के बाद विजयी समर्थकों ने नारेबाजी, जुलूस निकालने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। इस वजह से विजयी जुलूस नहीं निकाला गया। एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह गांव में ही डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव का विकास ही प्राथमिकता -साजिदा
झिंझाना। चुनाव जीतने के बाद प्रधान बनी साजिदा ने कहा कि वो निष्पक्ष ढंग से गांव का विकास कराएंगी। उनके गांव में काफी समय से विकास कार्य प्रभावित हैं। गांव में नाली खड़ंजे सहित कई काम होने हैं जिन्हें वे पूरा कराएंगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए सब बराबर हैं. जिन्होंने उन्हें वोट दिया है और जिन्होंने नहीं भी दिया है वे गांव के विकास में किसी तरह का भेदभाव नहीं करेंगी। गांव का विकास ही उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें