फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
कैराना अस्पताल में गमजदा बैठे परिजन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। पेड़ काटने आए मजदूर की विद्युत पोल से नीचे गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद सहारनपुर के कस्बा भगवानपुर निवासी 28 वर्षीय कुलदीप पुत्र कलीराम अपने क्षेत्र के ही करीब 20 लोगों के साथ क्षेत्र के गांव भूरा में मजदूरी पर पेड़ काटने आया हुआ था। सोमवार को वह खेतों से पेड़ काटने का कार्य कर रहा था, तभी हवा के कारण एक पेड़ खेत के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर गिर गया। जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और विद्युत सप्लाई बंद हो गई। तभी पेड़ को काटने के लिए मजदूर कुलदीप पोल पर चढ़ा और पोल के एंगल पर खड़ा हो गया, तभी पोल की एंगल नीचे सरक गई और कुलदीप संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे जा गिरा। सड़क पर सिर लगने से कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य मजदूर कुलदीप को शामली के प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कुलदीप की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिजन भी कैराना सीएचसी पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि लेबर ठेकेदार याकूब निवासी जहानपुरा ने मृतक कुलदीप के शव का पीएम कराने के लिए तहरीर दी, जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें