फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रोटरी क्लब ने 15 शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। रोटरी क्लब शामली ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के 15 अध्यापक और प्रधानाचार्यों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में संस्था ने शिक्षक दिवस पर जिले के ऐसे प्रबुद्ध अध्यापक-अध्यापिकाओं का चयन किया, जो शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य कर रहे हैं और अपने दायित्व को अच्छे से निर्वहन कर रहे हैं। कार्यक्रम में इन अध्यापकों और प्रधानाचार्यों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सत्येंद्र पाल, श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका, जैन हायर एजुकेशन की प्राचार्या अनुपमा शर्मा, सत्यनारायण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, प्रधानाचार्य लाजपत राय इंटर कॉलेज थानाभवन की प्रधानाचार्या डॉक्टर पूजा मलिक, नेशनल इंटर कॉलेज जलालाबाद के प्रधानाचार्य अदीब अहमद खान, आनंद प्रकाश शर्मा प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा, उप प्रधानाचार्य मलूक अग्रवाल, मदुला जैन, डॉक्टर डोली, रामकुमार, अजय बाबू शर्मा, मनोज मिश्रा, अनुराग शर्मा, रजनीश कुमार, नरेशपाल तोमर आदि का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, प्रमोद कुमार, क्लब अध्यक्ष प्रशांत जैन, सचिव नितिन गर्ग, डॉक्टर अमित मोहन संगल, संजय जैन, प्रवीन गोयल, राजेश बंसल, आकाश गुप्ता, अमर जैन, पारस जैन, मुकेश जिंदल, अंशुल मित्तल, डॉ. मनीष गर्ग, डॉ. सुनील महेश्वरी, गरिमा जैन, आंचल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें