शामली। रालोद की बैठक बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि 31अक्तूबर को रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह लखनऊ में पार्टी कार्यालय में घोषणा पत्र जारी करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी और संचालन सनोज चौधरी ने किया। बैठक में योगेंद्र चेयरमैन, ऋषिराज राझड़, सुरेंद्र गंदेवड़ा, सुनील मलिक, डॉ. सऊद हसन, रामकुमार वर्मा, डॉ. विक्रांत जावला, हरेंद्र ताना, सोनू सैनी, आशु सैनी, अजब सिंह सैनी, अरविंद पंवार, सतेंद्र, विनोद नाला, आर्यन चौधरी, जयपाल, नाजिम ठेकेदार, बाबराम, विजय सैनी, पंकज सरोहा, प्रमेंद्र नंबरदार, प्रसन्न चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र वर्मा, सतेंद्र सल्फा आदि मौजूद रहे।
एबीवीपी ने लगाया टीकाकरण कैंप
शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बृहस्पतिवार को भगिनी निवेदिता की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर आरके पीजी कॉलेज में कोरोनारोधी टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने टीका लगवाया। जिला संयोजक मनीष कालखंडे ने निवेदिता के जीवन के बारे में बताया। कहा कि वह स्वामी विवेकानंद की शिष्य थी और विकासशील शिक्षिका भी थी। इस मौके पर शिव कालखंडे, विन्नी, उत्तम, अक्षित कुमार, मोनू, मुकुल, कुणाल, यश, किशुंक, सागर, प्रथम सोनी, यश गर्ग आदि मौजूद रहे।