चुनाव में महंगाई, कृषि कानून को मुद्दा बनाएगा रालोद
शामली। युवा रालोद संवाद एवं सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष परमेंद्र तोमर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी महंगाई, कृषि कानून को मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा कि युवा विधानसभ ाचुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें।
सोमवार को कैराना रोड एक विवाह मंडप में युवा रालोद की ओर से युवा संवाद समारोह और सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। युवा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष परमेंद्र तोमर ने कहा कि केंद्र और भाजपा सरकार कृषि कानूनों को लेकर चुप्पी साधे हुए है। देश में बढ़ते हुए डीजल- पेट्रोल और रसोई गैस के दामों से आम जनता त्रस्त है। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महंगाई और कृषि कानून को पार्टी मुद्दा बनाएगी। उन्होंने युवाओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। युवा ने युवा रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
रालोद मुखिया जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने के लिए विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर जिताने की शपथ ली । इस मौके पर राजीव बालियान, जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खा, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस, विक्रांत जावला, अखिल बंसल, सचिन सरोहा, रंधावा मालिक, अरविंद पंवार, अमित तोमर, उमेश पंवार, अंकित बालियान, जितेंद्र चौधरी बड़ौत, अंकित मालेंडी, तरुण मलिक, अभिनव मलिक, राव उस्मान, मौजूूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद के जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने की कार्यक्रम का संचालन साजन बालियान और आशुतोष पंवार ने संयुक्त रूप से किया।
शामली कैराना रोड पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के युवा संवाद कार्यक्रम में बोलते वक्ता- फोटो : SHAMLI
शामली कैराना रोड पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेते लोग- फोटो : SHAMLI