फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ रालोद का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Mon, 21 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। 500 और 1000 के नोट बंद होने के कारण किसानों को हो रही परेशानी को लेकर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि नोट बंदी के कारण व्यापार ठप है, जिससे किसान और दैनिक मजदूर तबाही की ओर बढ़ रहा है। किसानों और मजदूरों के लिए राहत दी जानी चाहिए।

 किसानों के लिए बैंक शाखाओं में अलग से काउंटर खोले जाएं। शादी के लिए धन निकासी की सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की जाए। निजी अस्पताल, मेडिकल स्टोर, विद्यालयों में पुराने नोट मान्य किए जाएं अथवा इन संस्थानों में बैंक के अस्थायी बूथ बनाए जाएं। समस्त सहकारी बैंक व समितियों से किसानों को पुरानी मुद्रा में लेनदेन शुरू कराया जाए।
विज्ञापन


डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि नोट बंदी पर नोट बदलने और बैंक से धनराशि निकालने के संबंध में जो गाइड लाइन केंद्र सरकार और आरबीआई से आ रही है, उसका पालन कराया जा रहा है। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, योगेंद्र चेयरमैन, कंवरपाल मालैंडी, जावेद राव, विकास धीमान, रजनीश कोरी, अनवार चौधरी, सतेंद्र मलिक, प्रमोद पटवारी, नरेंद्र मलिक, देवेंद्र, सतेंद्र सिंह, शेर मोहम्मद, आशुतोष, वाजिद चौधरी, विक्रांत जावला आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने शहर में पैदल मार्च निकाला

शामली। नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्त्ता शहर में पैदल मार्च निकालकर सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले से आज किसान, मजदूर, व्यापारी सभी परेशान हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 10 बजे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौक से पैदल मार्च निकाला। प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी संजय वीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के नोट बंदी के फैसले ने देश की आर्थिक व्यवस्था को ठप कर दिया।
विज्ञापन


धरने में जेके जैन, जाहिद राज, महेंद्र शर्मा, ओमवीर सिंह उपाध्याय, राजेश कश्यप, विष्णु शर्मा, लाखन सिंह, अमित, डिंपल शर्मा, हरीश चौधरी, प्रताप चौधरी, लोकेश राणा, फरमान अली, इसरार मलिक, बाबूखान, प्रेमचंद, बिजेंद्र कोरी, रंजीत, प्रदुमन, ठाकुर लाखन सिंह, रामकुमार शर्मा, जयवीर सिंह, सेठपाल, प्रदीप दीक्षित, अंकुर, ज्योति प्रसाद शर्मा, इकबाल सिंह, विपुल चौधरी, ओमकुमार, सुधीर पंवार मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें