ऊन। गांव ढिंढाली से होकर गुजर रहे रजवाहे की पटरी टूटने केे कारण सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि रजवाहे की सफाई कराने के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
गांव बुंटा से ढिंढाली गांव के खेतों से होकर गुजर रहे रजवाहे में पानी आने के बाद एक साइड की पटरी टूट गई। जिसके बाद ढिंढाली निवासी रविंद्र, ब्रह्म सिंह, सुदेश, आदि किसानों की गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। फसल में पानी भरने के कारण कुछ समय पहले ही बोई गई गेहूं की फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है।
किसानों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी रजवाहे की सफाई नहीं सफाई नहीं कराई गई, जिसके कारण रजवाहे से पानी की निकासी नहीं हो
रही है। ज्यादा पानी छोडे़ जाने के कारण पटरी टूट गई। जल्द ही पानी को खेतों से नहीं निकाला गया तो उनकी सफल नष्ट हो जाएगी। उन्होंने डीएम से पानी से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।