फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहे की पटरी टूटी, किसानों की फसलें जलमग्न

Tue, 13 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद । रजवाहे का पानी टूटने से अंबेहटा याकूबरपुर के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। फसल जलमग्न होने के चलते बर्बादी की ओर है। 
विज्ञापन


ग्राम अम्बेहटा याकूबपुर के किसानों के खेत अहमदपुर-सुजडू रजवाहे के पास है। रजवाहे में पिछले दिनों सफाई  और मिट्टी लगाने का कार्य किया जा रहा था।

उसके बाद रजवाहे में बड़ी नहर से खूब पानी आया। इस दौरान रजवाहे की पटरी गांव अहमदपुर के पास टूट गई और वहां की करीब 100 बीघा जमीन में पानी भर गया।

बिना जरूरत के खेत में पानी भरने से गेहूं , गन्ना, सरसों , लहसुन आदि की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने इसका आरोप सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लगाया। किसानों का कहना है कि उनकी किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन


गांव अंबेहटा याकूबपुर निवासी किसान लियाकत अली खान, वाकात जिलेदार, सरफू, सदाकत, निसफत, रिफाकत, यासीन, यासीन, जाहिद हसन, जाकिर, खिलारी, राजबाला, जगदीश, राजमल आदि किसानों ने डीएम को शिकायत पत्र भेजकर फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें