फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण पर क्विज में रिया अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रासेयो की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन ‘पर्यावरण और जीवन’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गणित विभाग के डा. मदनपाल और भौतिकी विभाग के डा. योगेंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को जल संरक्षण की तकनीक से अवगत कराया।
विज्ञापन

रासेयो की तृतीय ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा. हरेंद्र सिंह ने शिविर स्थल की दिनचर्या स्वयंसेवकों के साथ स्वच्छता से आरंभ की। स्वयं सेवकों ने लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डा. रमेश यादव ने शिविर में कार्य का आरंभ शिविर स्थल में जल स्रोतों के आसपास सफाई कार्य के साथ किया। तीनों इकाइयों के लिए द्वितीय बौद्धिक सत्र में जल संरक्षण के बारे में जागरूकता के लिए क्विज का आयोजन किया गया। रिया कौशिक ने प्रथम, सागर ने द्वितीय और चीनू शर्मा और मसीउल्लाह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। आकिल, सन्नी, रवि, गौरव, दीपू वर्मा, अवनी, चीनू, रिया आदि ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। डा संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। सुभाष, मसीचरण व गौरव ने व्यवस्था में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें