फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिनों में ओटीएस के लिए होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विद्युत विभाग की एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने के लिए अवकाश के दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे। उपभोक्ता शनिवार और रविवार को भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। विद्युत विभाग की एक मुश्त समाधान योजना की शुरुआत एक मार्च से शुरू की गई थी। योजना में 15 मार्च तक पंजीकरण कराकर सरचार्ज में छूट का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। अधीक्षण अभियंता जेके पाल ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए तीन दिन शेष हैं। 13 एवं 14 मार्च का अवकाश होने के बावजूद कार्यालय खुलेंगे और बकायेदार उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना में घरेलू व निजी नलकूप के 175047 उपभोक्ताओं पर 260.50 करोड़ रुपये बकाया है। 11 मार्च तक 17848 उपभोक्ताओं ने ही बकाया जमा किया है। लक्ष्य के सापेक्ष 10.20 प्रतिशत उपभोक्ता ही बकाया जमा कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें