फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों बीघा भूमि पर अनाधिकृत कब्जों की राजस्व परिषद ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। ऊन क्षेत्र के गांव चौसाना में हजारों बीघा कृषि भूमि पर अनाधिकृत कब्जे का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। राजस्व परिषद ने मामले में संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही इस मामले में 26 वर्ष से धरनारत मास्टर विजय सिंह को भी 28 मार्च को साक्ष्यों के साथ बुलाया गया है।
विज्ञापन

चौसाना में हजारों बीघा कृषि भूमि पर अनाधिकृत कब्जे हटाने की मांग को लेकर मास्टर विजय सिंह 26 वर्षों से मुजफ्फरनगर में धरनारत हैं। जिसमें कई बार जांच भी हुई। प्रशासन ने जमीन के कई पट्टे निरस्त कर दिए गए थे। जिनके खिलाफ पूर्व विधायक ठाकुर जगत सिंह के परिजन कोर्ट चले गए थे। इस प्रकरण में करीब एक दर्जन मामले अदालतों में लंबित चल रहे हैं। जिसमें शासन के आदेश पर पूर्व एसडीएम सुरेंद्र सिंह चहल ने एक विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी थी। मास्टर विजय सिंह लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिस पर एक बार फिर राजस्व परिषद ने इस प्रकरण में तहसील प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। मास्टर विजय सिंह भी 28 मार्च को साक्ष्यों के साथ राजस्व परिषद पहुंचेंगे। इस संबंध में एसडीएम ने विशु राजा ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार अजय शर्मा को लखनऊ भेजा गया था। रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। इसमें से करीब 8 प्रकरण राजस्व परिषद में ही लंबित है दो मंडल स्तर पर लंबित है कोर्ट के आदेश अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें