आश्वासन पर मान गए रिटायर प्रवक्ता
शामली। रिटायर प्रवक्ता चतरपाल सिंह ने वीवी इंटर कॉलेज में स्थित डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। इसके बाद में डीआईओएस सरदार सिंह के आश्वासन पर रिटायर प्रवक्ता धरना समाप्त कर दिया।
बुधवार को सेवानिवृत्त प्रवक्ता चतरपाल सिंह अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने ने डीआईओएस को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में रिटायर प्रवक्ता ने वर्ष 2012 से रोकी गई वेतन वृद्धि और बोनस, दो दिन का चिकित्सा अवकाश की धनराशि दिलाए जाने की मांग की है। धरनारत प्रवक्ता का कहना है कि तहसील दिवस में उनके द्वारा की गई शिकायत के आधार पर सभी देय भुगतान किए जाने के निर्देश दिए थे, मगर चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज प्रबंधक व कार्यवाहक प्रधानाचार्य द्वारा उनकी मांगो के संबंध में दिए गए निर्देश को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना चयन बोर्ड की अनुमति के 28 अगस्त 2012 से प्रवक्ता प्रोन्नत वेतन मान और वेतन वृद्धि 2012 वर्ष का बोनस रोक रखा है। गत 13 जुलाई से 2013 तक निलंबित अवधि को छोड़कर 17 माह 14 दिन का भुगतान दिए जाने की मांग की है, बाद में डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि उनके आश्वासन पर रिटायर प्रवक्ता अपना धरना स्थगित करके घर चले गए।